धनवार: बारिश से दुकानों में घुसा नाली का पानी, नप अध्यक्ष ने सफाई शुरू करवाई
धनवार में बीती रात हुई भारी बारिश के कारण कई दुकानों में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर घुस गया, जिससे दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक हुए जलभराव से व्यापारियों को नुकसान और अव्यवस्था झेलनी पड़ी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर अध्यक्ष विनय सोंथालिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य मार्ग बड़ा चौक के समीप नालियों की सफाई कारवाई।