दरअसल, 6 अक्टूबर को सलखन गांव के गोठान में मवेशयों की मौत होने का मामला सामने आया था। इसके बाद, एसडीएम समेत कई अधिकारी गोठान पहुंचे थे और वहां 7 गाय, 7 बैल यानी 14 मवेशी मृत मिले थे। अब इस मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने गोठान संरक्षक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में तहत एफआईआर दर्ज किया है।