पिंड्रा: मिर्जामुराद थाने पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न, शांतिपूर्ण ढंग से महाशिवरात्रि मनाने की अपील की गई
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना परिसर में मंगलवार को आगामी त्योहार महाशिवरात्रि को लेकर थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान सहित व्यापार मंडल एवं संभ्रांत लोग पहुंचे। पुलिस ने सभी लोगों को महाशिवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारा के साथ मनाने के लिए कहा।