पिंड्रा: वाराणसी के कपरफोरवा गांव में अन्नपूर्णा भवन का शुभारंभः एमएलसी और विधायक ने किया उद्घाटन, कोटेदार नहीं कर सकेंगे घटतौली
वाराणसी के आराजी लाइन विकास खंड के कपरफोरवा गांव में 9 लाख 10 हजार रुपए की लागत से अन्नपूर्णा भवन तैयार हुआ है। इसका शुभारंभ एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा एवं रोहनिया विधानसभा के विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने पिता काटकर किया। इस मौके पर एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि देश एवं प्रदेश की सरकार गरीब तबके के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर क