पुनासा: बिना लाइफ जैकेट चला रहा था नाव, नाविक पर 5 हजार रु. का जुर्माना ,
तीर्थनगरी में ओंकारेश्वर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर नगर परिषद लगातार सख्त रुख अपना रही है। बिना लाइफ जैकेट श्रद्धालुओं को नौका विहार कराने के मामले में एक नाव संचालक पर 5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही निर्धारित समय सीमा में राशि जमा नहीं करने पर नाव लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। जानकारी मंगलवार सुबह 11 बजे की है ।