बिहार के सीवान में बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा और फायरिंग की घटना के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि छात्रों के खिलाफ पूरा सिस्टम ही जानलेवा बन चुका है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर AK 47 से गोलियां चलने की खबरें सामन आई ह और सैकड़ो छात्रों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछा कि छात्रों पर एफआईआर न करने और उन्हें रिहा करने का वादा कहा गया। उन्होंन कहा कि सरकार अपनी बातों से पीछ हट रही है और छात्रों की आवाज दबान का प्रयास कर रही है। #viral #trendingnow #news #bihar #india