पूसा: पूसा प्रखंड प्रमुख पर फायरिंग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
समस्तीपुर एसपी के कार्यालय से बुधवार 6:30 बजे के आसपास जानकारी दी गई की 27 मई को पूसा प्रखंड प्रमुख के ऊपर जान करने के नियत से फायरिंग की गई थी। इस मामले को लेकर प्रखंड प्रमुख रविता तिवारी के द्वारा तीन लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गयाथा। पुलिस ने दो लोगों को देसी कट्टा दो खोखा एक कारतूस एक मोटरसाइकिल दो मोबाइल एवं 5100 नगदी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।