अनूपगढ़: अनूपगढ़ पुलिस ने प्रेम नगर से 80.18 ग्राम हेरोइन के साथ बड़े तस्कर को किया गिरफ्तार
अनूपगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रेम नगर से हेरोइन के बड़े सप्लायर इब्राहिम को 80.18 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी ईश्वर जांगिड़ ने आज रविवार शाम 5 बजे बताया कि आरोपी इब्राहिम पर अनूपगढ़ पुलिस थाने में पूर्व में भी एनडीपीएस, चोरी और लूट के पांच मुकदमे दर्ज है। उन्होंने बताया कि काफी समय से पुलिस को इब्राहिम की तलाश थी।