अनूपगढ़: अनूपगढ़ की नई धान मंडी में सिलाई मशीनों की कमी से समर्थन मूल्य पर खरीदी गई गेहूं का उठाव कार्य प्रभावित हुआ
अनूपगढ़ नई धान मंडी में सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद की जा रही है मगर खरीद किए गए गेहूं के थैलों की सिलाई करने की मशीन कम होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एफसीआई के गुणवत्ता निरीक्षक संजीव फौगाट ने आज रविवार शाम 4 बजे बताया कि मशीन की कमी के चलते नई धान मंडी में बोली की प्रक्रिया को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।