बहराइच: उत्थान ऑडिटोरियम में 17 से 20 जून तक संचालित होगा समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान, सजेंगे प्रदर्शनी पंडाल
विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक संपन्न हुई इस बैठक के दौरान केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरा होने के मौके पर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों संचालित योजना एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियां तथा जन सामान्य के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के लिए आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तय की गयी।