फूलपुुर: चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई अपनी जान
झूंसी थाना क्षेत्र के हेतापट्टी इलाके में उस समय हड़कंप मच गया,चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई।देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। रविवार 03 बजे वीडियो सामने आया