लखीसराय: मानो इंग्लिश गांव में मारपीट, दोनों पक्षों के चार लोग हुए घायल
बुधवार की पूर्वाह्न सूरजगढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मानो इंग्लिश गांव में आपसी विवाद को लेकर मारपीट में दोनों पक्ष के 4 लोग जख्मी होंगे.अपराह्न 12:30 बजे सूरजगढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का प्राथमिक उपचार हुआ. पुलिस को घटना की सूचना दी गई है. घायल में एक पक्ष के देवेंद्र बिंद की पत्नी रीता देवी तथा दूसरे पक्ष के 3 लोगों का प्राथमिक उपचार हुआ.