सिवनी: आमाकोला गांव में जहरीले सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में तोड़ा दम
Seoni, Seoni | Jul 2, 2026 सिवनी के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के आमाकोला गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर पर मौजूद मासूम बच्ची रागनी बक्सरिया को जहरीले सांप ने काट लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को घटना की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए बच्ची के शव का पीएम करवाया है। और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।