आमस: रोजी-रोटी के लिए गए अकौना के युवक की छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में मौत, गांव में पसरा मातम
Amas, Gaya | Jun 22, 2026 आमस प्रखंड के अकौना गांव निवासी कृष्णा पासवान के 30 वर्षीय पुत्र अनुज पासवान की छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अनुज ट्रेलर चालक के रूप में काम करते थे। चार दिन पहले हुए हादसे की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सोमवार को जैसे ही अनुज का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा, परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। मां-बाप,