मुरैना नगर: मुरैना शवगृह में रिटायर्ड ASI की बॉडी पर हक की जंग, पहली-दूसरी पत्नी के बेटों में संग्राम,पुलिस ने कराया शांत मामला थमा।
मुरैना जिला अस्पताल के शव गृह में रिटायर्ड एएसआई आशाराम जाटव की हार्ट अटैक से मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर पहली और दूसरी पत्नी के बेटों में विवाद हो गया।पहली पत्नी महादेवी पुत्र शिवराज शव को गांव ले जाना चाहते थे, जबकि दूसरी पत्नी के बेटे शैलेन्द्र और हेमंत ने विरोध किया।पुलिस की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और शव दूसरी पत्नी के बेटों को सौंप दिया गया।