बिंदकी: बिंदकी कस्बे में कोचिंग पढ़ने आई छात्रा 6 दिन से लापता, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, शुरू हुई जांच पड़ताल
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा 6 दिन पहले बिंदकी कस्बे कोचिंग पढ़ने आई थी। इसके बाद घर वापस नहीं लौटी। इस मामले में बुधवार की शाम करीब 4:00 बजे छात्रा के परिजन ने पुलिस को एक तहरीर दिया जिसमें मामले की सूचना दी गई। परिजन ने फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक पर आरोप लगाया है।