ग्वालियर गिर्द: निगम कर्मचारियों का अनोखा विरोध: खाली डिब्बे बजाकर 7 हजार कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग उठाई
ग्वालियर नगर निगम के आउटसोर्स और विनियमित कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनोखा प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कर्मचारियों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर खाली राशन के डिब्बे बजाकर विरोध जताया।