ग्वालियर गिर्द: गाड़ियों में तोड़फोड़ और फायरिंग करने वाले स्कॉर्पियो सवार बदमाश आधी रात को गिरफ्तार, निकाला जुलूस
हेमसिंह की परेड पर रंगदारी दिखाने के लिए स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठकर हंगामा करने और सडक किनारे खडी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले तीन आरोपियों को माधवगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एक आरोपी बाल अपचारी है जबकि दो युवक फरार हैं।माधवगंज पुलिस ने सुमित चौहान योगेश कंसाना अक्षय नगेले को गिरफ्तार किया है.सुमित और योगेश पर पूर्व के कई अपराध भी दर्ज है.