बीकापुर: तारुन थाने में पीड़ित पिता ने 21 वर्षीय पुत्री के अगवा होने की दी सूचना, पुलिस ने अपहरण की धारा में मुकदमा किया दर्ज
खबर तारुन थाना क्षेत्र की एक गांव की है, जहां निवासी ग्रामीण ने शिकायती पत्र देकर बताएं कि उसकी 21 वर्षीय पुत्री मंगलवार की दोपहर में 2:30 के करीब घर से बिना बताएं कहीं चली गई, काफी खोज बीन करने की बाद उसे पता चला कि कोई लड़का उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया है, मामले में तारुन पुलिस ने अज्ञात युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है ।