बैराड़: अमृत हरित अभियान के तहत 200 पौधों का बृहद बृक्षारोपण,नगर परिषद बैराड़ ने मुक्तिधाम परिसर में हरियाली अभियान चलाया
शासन के निर्देशानुसार संचालित अमृत हरित अभियान-2026 के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं नगर को हरा -भरा बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद बैराड़ द्वारा शनिवार दोपहर 2 बजे मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के तहत मुक्तिधाम परिसर में 200 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी महेश चंद जाटव ने किया।