मधेपुरा के आरक्षी अधीक्षक यानी एसपी डॉक्टर संदीप सिंह के दिशा निर्देश पर फुलौत थाना की पुलिस लगातार शराबियों एवं शराब तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर सक्रिय है। इसी क्रम में फुलौत थाना की पुलिस ने वाहन जांच के दौरान पूर्णिया जिला के दो और फुलौत थाना क्षेत्र के ही एक शराबी को गिरफ्तार किया। मजिस्ट्रेट के सामने किया प्रस्तुत।