बंशीधरनगर (नगर उंटारी): मानसून पूर्व तैयारी के लिए 11 से 15 जून तक रोज तीन घंटे बिजली रहेगी बाधित,पेड़ों की होगी छंटनी
आगामी मानसून को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विद्युत विभाग ने 11 जून से 15 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रखने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी कार्यपालक विद्युत अभियंता पंकज कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि 33 केवी परसवान, 33 केवी सारंग-बिशुनपुरा तथा 33 केवी धुरकी सबस्टेशन से संचालित 11 के