मड़ियाहू: तिलक समारोह से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में हुई मौत
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक रामकुमार गुप्ता की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के तिलक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। घटना रामपुर थाना क्षेत्र के गोपालापुर बाजार के पास जमालापुर-बाबतपुर मार्ग पर रात करीब 11:30 बजे हुई।