मड़ियाहू: जल जीवन मिशन की पानी टंकी का निर्माण अधूरा, ग्रामीणों को पेयजल का इंतजार
जौनपुर के रामनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत डेडारपुर में जल जीवन मिशन के तहत बन रही पानी की टंकी का निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है। निर्माण की धीमी रफ्तार के चलते ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए अभी और इंतजार करना पड़ रहा है। गांव में घर-घर नल कनेक्शन बिछाने का कार्य जारी है, लेकिन पानी की टंकी का मुख्य निर्माण अधूरा होने से जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी