खरगोन जिले में पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार शाम 4 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध शराब का परिवहन कर रहे मन्नू उर्फ संतोष पिता जोगीलाल पटौदे, निवासी ग्राम दोगांव, को रंगे हाथों पकड़ा।