पिपरा: हरिहरगंज: NH-139 बेलौदर मोड़ के पास हाइवा की टक्कर से टोटो चालक गंभीर, रेफर
Pipra, Palamu | Mar 29, 2026 हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 139 बेलौदर मोड़ के समीप रविवार की शाम 6 बजे हाइवा वाहन की चपेट में आने से टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। टोटो चालक राकेश कुमार सिंह हरिहरगंज शहरी क्षेत्र के बेलौदर मुहल्ला का निवासी बताया जाता है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों के सहयोग से राकेश कुमार को सीएचसी केंद्र में ले जाया गया ।