जामताड़ा: श्यामपुर गांव के ग्रामीणों के विरोध की वजह से बरबेंदिया पुल निर्माण कार्य धीमा, कार्य हो रहा प्रभावित
बराकर नदी पर सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना बिरगांव बरबेंदिया पुल निर्माण कार्य की रफ्तार धीमी हो गई है। श्यामपुर गांव के स्थानीय लोगों के विरोध के कारण नदी में मिट्टी भराई कार्य बाधित हो गया है। जिसके वजह से पीलर बनाने का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जानकारी के अनुसार मिट्टी भराई का काम, मटेरियल एवं मशीनरी के सप्लाई स्थानीय लोग द्वारा किए जाने की बात कही।