महाराजगंज: टोल प्लाजा के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में मां और दो बेटे घायल, तीनों को जिला अस्पताल रेफर किया गया
21 अप्रैल मंगलवार दोपहर 3:00 बजे टोल प्लाजा के निकट दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें एक बाइक पर सवार मां और उनके दो पुत्र तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाइक पर सवार होकर तीनों लोग दवा लेने के लिए जा रहे थे।