पन्ना जिले में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। 17 नवंबर 2025 को एनएच-39 स्थित चिन्हित ब्लैक स्पॉट बहेरा मोड़ पर पुलिस की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीम द्वारा CPR/BLS का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।