थाना कादरीगेट क्षेत्र के अंतर्गत पांचालघाट स्थित गंगा तट पर मेला श्रीरामनगरिया लगा हुआ है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी बुधवार दोपहर लगभग 1:30 बजे वहां पहुंची। अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। उसके बाद गार्ड ऑफ ऑनर सलामी दी गई।