जहानाबाद के काको थाना में दर्ज कांड के अभियुक्त पटना जिले के गौरीचक निवासी डब्ल्यू साव को व्यवहार न्यायालय द्वारा दोषी पाते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई साथ ही 50 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। मंगलवार रात्रि करीब 8 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पर अपने पत्नी की हत्या को लेकर काको थाने में मामला दर्ज था।