क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में हनुमान चौराहा पर रविवार को डॉ.एम.एस.क्लिनिक का भव्य उद्धघाटन हुआ। इस दौरान विधायक थावरचन्द डामोर ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। उद्घाटन कार्यक्रम में डॉक्टर मानसिंह मीणा उनके पिताजी किशन लाल एवं माताजी सपना बाई मीणा सम्मिलित हुए। उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,जनप्रतिनिधि व आमंत्रित अतिथि सम्मिलित हुए।