करपी: BRC करपी में सरकारी विद्यालयों के वर्ग 1 से 3 तक के विद्यार्थियों में वितरण हेतु प्रधानाध्यापकों को दिए गए स्कूल बैग किट
Karpi, Arwal | Mar 9, 2024 शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार करपी BRC में सरकारी विद्यालयों में, वर्ग 1से 3 तक के पढ़ने वाले छात्र छात्राओं के लिए बैग किट दी गई। मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी करपी ने कहा कि बैग किट में छात्र छात्राओं के उपयोग में आने वाली सामाग्री दिया गया है। जिसमें बच्चों को पढ़ाई करने में सुविधा हो सके।