मिर्ज़ापुर: अयोध्या से मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु नवरात्र मेले से हुई लापता, अब तक नहीं मिला कोई सुराग
नवरात्र मेले में अयोध्या से आई महिला श्रद्धालु लापता होने के बाद अब तक नहीं मिल पाई है। परिजन लापता महिला की तलाश के लिए परेशान हैं। सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर डालकर लोगों से तलाश करने की गुहार लगाई है। नवरात्र मेले में वह परिवार के साथ दर्शन पूजन करने आई थी, अष्टभुजा देवी का दर्शन करने जाने के दौरान वह रास्ते में बिछड़ गई थी।