मल्हारगंज: मल्हारगंज क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को बनाया बदमाशों ने निशाना सोने की चेन झपटकर हुए फरार
इंदौर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने बुजुर्ग महिला को निशाना बनाया और गुरुवार सुबह सवा सात बजे चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला राजमोहल्ला थाना क्षेत्र का है, जहां जैन मंदिर के बाहर दर्शन करने पहुंची एक बुजुर्ग महिला के गले से बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बताया जा रहा