गम्हरिया: ग्रामीण डाक सेवकों ने दिखाई एकजुटता, गम्हरिया अधिवेशन में कर्मचारी हितों पर मंथन
गम्हरिया के उपडाकघर परिसर में रविवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ का अधिवेशन धूमधाम से संपन्न हुआ। अधिवेशन में सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिले से बड़ी संख्या में ग्रामीण डाक सेवकों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती, सेवा शर्तों में सुधार, वेतन-भत्तों और कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।