बदायूं के थाना मुजरिया क्षेत्र के चंदौरा गांव में खेत की मेढ़ विवाद में कहासुनी होने के बाद 5 लोगों ने 47 वर्षीय अनार सिंह पुत्र दयाराम उनकी 45 वर्षीय पत्नी भागवती देवी व 20 वर्षीय बेटी निशा को लाठी डंडा मारकर घायल कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पीआरवी 112 पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई।