देवघर: पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक युवक को किया गिरफ्तार
नशा मुक्ति देवघर बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत देवघर पुलिस में अवैध मादक पदार्थ के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया इसकी जानकारी देवघर एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सोमवार के दोपहर 2:00 बजे दिया। उन्होंने बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर भागलपुर से देवघर पहुंचा है।