सहारनपुर: बेहट रोड स्थित बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, पहुंचे श्रद्धालु
सहारनपुर में गुरुवार शाम 5:00 बजे हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों को फूलों, रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से भव्य रूप से सजाया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। जन्मोत्सव से कई दिन पहले से मंदिरों में सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रहे थे।