चूरू जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देश पर शुक्रवार को जिला सतर्कता यूनिट ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गैस एजेंसियों की जांच कर घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। जांच के दौरान अधिकारियों ने एजेंसियों के स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था, बुकिंग प्रक्रिया तथा उपभोक्ता सेवाओं की जानकारी ली और उपभोक्ताओं से फीडबैक भी प्राप्त किया।