न्यू उस्मानपुर इलाके में रेस्टोरेंट मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी डॉ जॉय टीर्की ने बताया कि मृतक की पहचान न्यू उस्मानपुर गली नंबर-2 निवासी 32 वर्षीय संजय के तौर पर हुई है जो रेस्टोरेंट चलाता था।