गम्हरिया: 435 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, कार जब्त
मधेपुरा के गम्हरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 435 लीटर 660 मिली विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सहरसा जिले के पसराहा थाना क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब लदी एक चार पहिया कार भी जब्त कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।