हौज खास: दिल्ली हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की याचिका को किया खारिज
दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत में जाने की छूट के साथ अंतरिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी।