विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र में विगत एक महीने के भीतर फसल बर्बाद करने के कई करीब आधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं जिससे कि किसानों में दहशत व्याप्त है। बताया जाता है कि हरी सब्जी के उत्पादन करने वाले किसान लगातार दहशत में रहते हैं कि कहीं उनकी फसल को निशाना बनाया जाए।