जबलपुर: मर्यादा तार-तार: ग्वारीघाट पर फिर दिखा शर्मनाक नजारा,विरोध और मीडिया की खबरों का भी असर नहीं, कब जागेगा प्रशासन?
धार्मिक संगठनों के विरोध और मीडिया की खबरों के बाद भी कुछ लोग बाज नहीं आ रहे हैं। आज बुधवार शाम लगभग 6 बजे एक और शर्मनाक वीडियो सामने आया है। माँ नर्मदा के आंचल में युवा खुलेआम मर्यादाएं तार-तार कर रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि पुलिस प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी सब कुछ देखकर भी खामोश हैं। आखिर इन असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कब होगी?