दरअसल, थाना क्षेत्र के पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 5 अक्टूबर को उसकी नाबालिग लड़की को कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी दादू महिपाल के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद किया और आरोपी दादूराम महिपाल को गिरफ़्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।