विदिशा नगर: DIG(देहात) रेंज भोपाल ने थाना कोतवाली का किया भ्रमण, थाने की व्यवस्थाओ को देखकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए, SP रहे मौजूद
शुक्रवार को विदिशा भ्रमण के दौरान शाम 6 बजे डीआईजी (देहात) रेंज भोपाल राजेश सिंह चंदेल एवं एसपी विदिशा रोहित काशवानी ने थाना कोतवाली का भ्रमण कर थाना की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों, अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान एडिशनल एसपी मोनिका तिवारी, सीएसपी अतुल सिंह,कोतवाली टीआई मौजूद रहे।