बड़वानी: धार जिले के युवक ने छोटी कसरावद पुल से नर्मदा नदी में लगाई छलांग, बचाई गई जान, अस्पताल में भर्ती
बड़वानी छोटी कसरावद नर्मदा पुल से कूदे युवक की 'लाइफ सपोर्ट रिंग' और नाविक की सूझबूझ से शनिवार जान बचाई गई है दरअसल समिपस्थ धार जिले के पैरखड करौली निवासी एक युवक द्वारा छोटी कसरावद स्थित नर्मदा पुल से नदी में कूदने की घटना सामने आई है। प्रशासन द्वारा पुल के पिलर पर लगाई गई लाइफ सपोर्टर रिंग और स्थानीय नाविक की तत्परता के कारण युवक को बचाया गया है।