नूरसराय: जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार का बयान, बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण पर किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए
नालंदा से जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर मीडिया के सवालों पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सोमवार की दोपहर 12:30 बजे से ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत एक संवैधानिक देश है, जहाँ हर नागरिक को अपने धर्म का पालन और प्रचार करने की पूरी स्वतंत्रता मिली हुई है।