कुलीतोंडांग पंचायत की धर्मसाई गांव में मासन्त पर्व के अवसर पर रविवार को पारंपरिक छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य मीना जोंको उपस्थित रहीं। उन्होंने छौ नृत्य को क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसके संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया।